Headlines

महिला की हत्या कर लाश नदी में फेंकी:पठानकोट में दूध वाले ने ₹1 लाख उधार लिए थे, बहाने से बुलाया; हिमाचल में मिला शव




पठानकोट में 1 लाख रुपए मांगने पर महिला की हत्या कर दी गई। दूध वाले ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने महिला को बहाने से बुलाया और हत्या के बाद शव हिमाचल प्रदेश के चक्की दरिया में फेंक दिया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान किरण के रूप में हुई है। एक आरोपी हिमाचल का रहने वाला है। संदीप सिंह निवासी बैकसाइड वुडलैंड होटल, ढांगू रोड (पठानकोट) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माता किरण 8 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाना डिवीजन नंबर 2 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच उन्हें पता चला कि थाना डमटाल (हिमाचल प्रदेश) के अंतर्गत आती पुलिस चौकी के पास चक्की दरिया से 9 सितंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ। उसने डमटाल पहुंचकर तस्वीरों और अन्य साक्ष्यों के जरिए शव की पहचान अपनी माता किरण के रूप में की। 1 लाख रुपए उधार दिया था
संदीप ने बताया कि आरोपी अशरफ अली निवासी गुरदासपुर भाइयां, हाल निवासी त्रेहटी हरियाला (पठानकोट) ने माता किरण से 1 लाख रुपए उधार ले रखे थे। जब माता अपने पैसे वापस मांगती थीं, तो अशरफ अली पैसे लौटाने के बजाय अपने रिश्तेदार बशीर दीन निवासी निवासी टिप्परी लोधवां (हिमाचल प्रदेश) के जरिए उन्हें धमकियां दिलवाता था। उसने बताया कि उधार की रकम हड़पने के इरादे से अशरफ अली और बशीर दीन ने मिलकर साजिश रची। 8 सितंबर को उन्होंने माता को घर से बाहर बुलाया और उन पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चक्की दरिया में फेंक दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) और आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत 29 सितंबर की रात मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *