![]()
जगराओं के सिधवां बेट के गांव सलेमपुरा में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान तैयार की गई कथित सूची में एक युवक का नाम शामिल किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस ने शिकायत और जांच के बाद गांव के सरपंच समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सरपंच दविंदर सिंह, राजू सिंह, कुलवंत सिंह और गिदा निवासी गांव सलेमपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार हैं। एएसआई गुरसेवक सिंह के अनुसार, हरप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 सितंबर की देर रात वह कथित वी.डी.सी. सूची में अपना नाम शामिल किए जाने को लेकर शिकायत करने सरपंच दविंदर सिंह के घर गया था। शिकायत के मुताबिक, उस समय घर में कुलवंत सिंह, गिदा और राजू सिंह भी मौजूद थे। पुलिस कर्मचारी तलाशी लेने घर पहुंचे हरप्रीत का कहना है कि वह न तो नशे का सेवन करता है और न ही नशे का कारोबार करता है। उसका आरोप है कि उसका नाम कथित तौर पर नशे से जुड़ी सूची में शामिल किए जाने के बाद पुलिस कर्मचारी उसके घर पर तलाशी के लिए पहुंचने लगे थे। इसी कारण वह अपना नाम सूची से हटवाने की शिकायत लेकर सरपंच के घर गया था। दोनों पक्षों में बहसबाजी शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान सूची में नाम शामिल किए जाने को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई और डंडे से भी पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शिकायत, उपलब्ध तथ्यों और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Source link
जगराओं में सरपंच के घर युवक से मारपीट:नशे की लिस्ट में नाम आने पर हुआ विवाद; 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
