Headlines

हिमाचल में पेंशनरों का जन जागरण अभियान:रामपुर से शुरू हुआ तीसरा चरण, सदस्यता बढ़ाने और पंचायत स्तर पर समितियां बनाने पर जोर




हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने लंबित मांगों के लिए जन जागरण अभियान का तीसरा चरण रामपुर से शुरू किया है। इसका लक्ष्य मांगों को गांव-गांव पहुंचाना और ज्यादा पेंशनरों को संगठन से जोड़ना है। रामपुर ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार शाम मिनी सचिवालय में प्रधान बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 157 सदस्य और प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा मौजूद थे। गांव-पंचायत स्तर पर छोटी समितियां बनेंगी
भूपराम वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय बैठक में जन जागरण अभियान चलाने का फैसला हुआ था। इसी के तहत रामपुर से तीसरे चरण की शुरुआत हुई। संगठन मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज होगा और गांव-पंचायत स्तर पर छोटी समितियां बनेंगी। 2 अक्टूबर को पेंशनर संघर्ष संकल्प दिवस
2 अक्टूबर को ठियोग में ‘पेंशनर संघर्ष संकल्प दिवस’ होगा, जिसमें शिमला जिले के सभी ब्लॉक पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में 23 सितंबर की प्रेस वार्ता में शिक्षक के खिलाफ कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए घेराव का प्रस्ताव भी पास हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *