Headlines

Jhajjar Police Line Farewell: ACP Aniruddh Chauhan Honors Inspector Satish



इंस्पेक्टर सतीश कुमार हुए सेवानिवृत्त,एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने किया सम्मानित

झज्जर पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस लाइन झज्जर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके सेवाकाल की

.

समारोह के दौरान एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने सतीश कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने सतीश कुमार के स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुलिस विभाग के अनुसार, सतीश कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पुलिस कार्यों के साथ-साथ उन्होंने समाज सेवा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। फिलहाल वह बहादुरगढ़ ट्रैफिक इंचार्ज थे।

उन्होंने आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *