Headlines

अनूपपुर में मिनी ट्रक से 12 मवेशी जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार:जबलपुर से बूचड़खाने ले जा रहे थे; 19.80 लाख का माल बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार




अनूपपुर जिले में पशु तस्करी रोकने के अभियान के तहत बुधवार दोपहर सराई पुलिस चौकी ने कार्रवाई की। करनपठार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 12 भैंस-पड़वा जब्त किए। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को अवैध रूप से जबलपुर ले जाया जा रहा था। मामले में ट्रक चालक मोहम्मद अजीज को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मवेशियों और मिनी ट्रक की कुल कीमत करीब 19 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। सूचना पर ट्रक की तलाशी ली चौकी प्रभारी मंगला दुबे को सूचना मिली थी कि मिनी ट्रक में मवेशियों को भरकर जबलपुर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मतलूब मुसलमान के ईंट भट्ठे के पीछे खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 12 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। इनकी कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। 15 लाख का मिनी ट्रक भी जब्त पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए कीमत का मिनी ट्रक भी जब्त किया। मौके से चालक मोहम्मद अजीज, निवासी आजाद नगर मौहरिया, जबलपुर को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, चालक मवेशियों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों की तलाश जारी पुलिस मामले में मवेशी परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं वेंकटनगर पुलिस ने 6 और कोतमा पुलिस ने 12 मवेशियों समेत अन्य कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *