![]()
लखीमपुर खीरी के राम जानकी पक्का तालाब में बुधवार शाम एक युवक का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय उर्फ डकारा के रूप में हुई है, जो मोहल्ला श्यामलाल पुरवा का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। युवक की मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलने की उम्मीद है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में दुख फैल गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। कस्बे में इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और तथ्यों को इकट्ठा कर रही है।
Source link
राम जानकी पक्का तालाब में युवक का शव मिला:लखीमपुर में शव को तालाब से बाहर निकलवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस
