Headlines

बंटी नागर सुसाइड- बेटे-भाई ने दर्ज कराए बयान:कर्ज की बात से किया इंकार; पार्टनर्स से भी हो चुकी है पूछताछ




इंदौर के साकेत इलाके में अपने ऑफिस में खुदकुशी करने वाले कारोबारी बंटी नागर के मामले में पलासिया थाना पुलिस की जांच जारी है। बुधवार को मृतक बंटी नागर के बेटे और भाई बयान दर्ज कराने के लिए पलासिया थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और टीआई सुरेंद्र सिंह के साथ करीब एक घंटे से ज्यादा चली इस बातचीत में परिजनों ने आत्महत्या के पीछे किसी भी तरह के वित्तीय दबाव या कर्ज की बात से साफ इनकार किया है। महिला से विवाद और मोबाइल लॉक पर सस्पेंस थाने पहुंचे परिजनों से जब किसी महिला से जुड़े विवाद और मोबाइल के पासवर्ड/लॉक को लेकर पूछताछ की गई, तो वे इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। काफी देर तक चले बयान के बाद दोनों थाने से रवाना हो गए। हालांकि, इस बातचीत से पुलिस को कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। 5 प्रोजेक्ट्स पर चल रहा था काम, पार्टनर्स से हो चुकी है पूछताछ जांच में सामने आया है कि बंटी नागर वर्तमान में करीब 5 अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, जिनमें उनके साथ कई पार्टनर भी शामिल थे। घटना के पहले ही दिन पुलिस ने इन पार्टनर्स से प्राथमिक पूछताछ की थी, लेकिन उस दौरान भी कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार, कारोबार के आधार पर भी बंटी पर किसी तरह का कर्ज नहीं था। दिल्ली से लौटने के बाद से एकांत में थे बंटी पुलिस जांच के अनुसार बंटी नागर पिछले दिनों दिल्ली यात्रा से लौटे थे। वहां से आने के बाद से वे अपने दोस्तों और करीबियों के संपर्क में नहीं थे। घटना वाले दिन भी वे दफ्तर में अकेले ही पहुंचे थे। ऑफिस पहुंचने से पहले उनका बेटा उन्हें लगातार फोन कर रहा था, लेकिन उन्होंने एक भी कॉल रिसीव नहीं किया। कॉल रिकॉर्डिंग खोल सकती है उलझी गुत्थी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंटी नागर को अपने मोबाइल में बातें रिकॉर्ड करने की आदत थी। हालांकि, फिलहाल उनका मोबाइल locked है और उसकी जानकारी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल अनलॉक होने, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और कॉल रिकॉर्डिंग्स की जांच के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *