कपूरथला में चोरी के मामलों की जांच को पहुंची पुलिस टीम।
कपूरथला की भुलत्थ सब-डिवीजन के गांव लिटां और पंडोरी राजपूतां में बीती रात चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया। चोर हवेलियों में सो रहे वर्करों के मोबाइल फोन और पर्स चोरी करने के अलावा एक ब्रीजा कार का शीशा तोड़कर करीब छह हजार रुपए निकाल ले गए। लगाता
.
गांव लिटां में जतिंदर सिंह की चक्की के पीछे बनी हवेली में वर्कर सो रहे थे। इसी दौरान चोर एक वर्कर का मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर ले गए। पंडोरी राजपूतां में कमलजीत सिंह की हवेली को निशाना बनाया गया। यहां भी चोर सो रहे एक वर्कर का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

चोरों द्वारा तोड़ा गया कार का शीशा।
फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
तीसरी वारदात में चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी ब्रीजा कार का शीशा तोड़ दिया। कार के अंदर रखे करीब छह हजार रुपये चोरी कर लिए गए। वारदातों के बाद सामने आई CCTV फुटेज में बिना नंबर की प्लेटिना बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद।
पुलिस ने शुरू की जांच
भुलत्थ पुलिस ने तीनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ग्रामीणों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
