Headlines

Indian Pilot Saves Dubai-Israel Flight From Crash


.

भारतीय पायलट ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया। टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि चुनाव आयोग ने SIR प्रोसेस में बदलवा किए हैं।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. पीएम मोदी सुबह 11 बजे UPSC के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। 2. राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का दौरा करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, साथी ने को-पायलट को चाकू मारा; 17 हजार फीट नीचे आया था विमान

इनसेट- भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर।

इनसेट- भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर।

दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। को-पायलट ने साथी भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। घायल पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर आरोपी को रोका।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। इस वजह से 1 मिनट के अंदर विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया था।

इजराइल ने तुरंत फाइटर जेट्स रवाना किए। उनकी निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे।

स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चुके हैं कैप्टन स्मित

फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सुप्रीम कोर्ट बोला- पुलिस पर भरोसा कैसे करें, CBI को सारे मामले सौंप दें; इस बकवास को कभी तो बंद करना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यूपी पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा- अगर पुलिस के हर कदम में कोई एजेंडा दिखेगा तो आम लोग कैसे भरोसा करेंगे। हालात ऐसे हैं कि पुलिस से जुड़े सभी मामलों की जांच CBI को दे दी जाए। पूरे पुलिस विभाग को ही भंग कर दिया जाए। इस बकवास को किसी मोड़ पर बंद करना ही होगा।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, फिर भी अज्ञात में FIR: जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा की पीठ एक बाइक सवार से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने मौके पर ही बाइकवाले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने FIR ‘अज्ञात’ के खिलाफ दर्ज की।

कोर्ट ने जांच के तरीकों पर कहा- नियमों का पालन करना एक बात है, लेकिन किसी को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर जाना, मामले को दबाने की कोशिश करना, इस बारे में जितना कम कहा जाए, उतना ही अच्छा है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. अखिलेश ने अंबानी के करीबी को राज्यसभा का टिकट दिया; एक्सपर्ट बोले- सपा ने मर्यादा तोड़ी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव में धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाकर चौंका दिया। नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। उन्हें जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का करीबी माना जाता है। इसके अलावा, अखिलेश ने चाचा रामगोपाल यादव को उम्मीदवार बनाया।

सपा मुखिया खुद दोनों के नामांकन के दौरान मौजूद रहे। धनराज के पिता परिमल नथवानी झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं। वह 3 महीने पहले NDA के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे थे।

सपा ने आलोक रंजन को साइडलाइन किया: सपा सरकार में मुख्य सचिव रहे आलोक रंजन साइडलाइन कर दिए गए। उनका नाम राज्यसभा के लिए तय माना जा रहा था। विधायकों के साथ 28 सितंबर को हुई बैठक में भी अखिलेश ने कहा था- वे पिछली बार रह गए थे। इस बार हम चाहते हैं कि कोई चूक न हो।

बृजभूषण बोले- अखिलेश के बिना सब कुछ सूना: यूपी में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि- ‘अखिलेश के बिना सब कुछ सूना है। वहीं अखिलेश ने भी कहा कि पूर्व सांसद से उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। पूर्व IAS दिव्या मित्तल के लिए कहा कि जनता के भले के लिए उन्हें लाल-हरा गमछा ओढ़ लेना चाहिए।

पूरी खबर पढ़ें…

4. नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी हत्या के दोषी, पति के शव के टुकड़े सीमेंट डालकर छिपाए थे, 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति को मारकर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को जिला कोर्ट ने हत्या का दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर सौरभ को मारा था। शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में पैक कर दिया था।

घटना के 576 दिन बाद 126 तारीखों में 22 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला लिया। सजा का ऐलान कोर्ट 14 अक्टूबर को करेगी। हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था।

पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुस्कान पिछले 3 दिनों से जेल में पूजा कर रही थी। साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी।

पूरी खबर पढ़ें…

5. SIR में नाम कटे तो दोबारा जुड़वाना आसान, फॉर्म-6 से 2003 वाला सवाल हटाया; माता-पिता का रिकॉर्ड नहीं खोजना होगा

चुनाव आयोग ने SIR पूरा हो चुके राज्यों में फॉर्म-6 में बड़ा बदलाव किया है। अब SIR में नाम कटने के बाद दोबारा नाम जुड़वाने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी नहीं देनी होगी।

आवेदक को यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि उसका, माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस लिस्ट में था या नहीं। फॉर्म-6 से इससे जुड़ा अतिरिक्त घोषणा-पत्र हटा दिया गया है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नाम बिना जांच के जुड़ जाएगा। वोटर बनने की पात्रता की जांच पहले की तरह होगी। फॉर्म-6 की सामान्य प्रक्रिया भी जारी रहेगी। यह बदलाव फिलहाल सिर्फ उन राज्यों में लागू है, जहां SIR पूरा हो चुका है।

दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने इस पर आपत्ति जताई थी। फॉर्म 6 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए होता है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया, गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, वेस्टइंडीज से सीरीज जीती

इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400+ रन का टारगेट चेज किया। बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की।

इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती। कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई। गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 133 बॉल पर नाबाद 223 रन बनाए। 26 चौके और 8 छक्के भी जमाए।

गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने भी सेंचुरी जमाई और 101 रन की पारी खेली। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल के साथ ऋतुराज गायकवाड 31 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. इंटरनेशनल: जिनपिंग के बॉडीगार्ड की पहचान उजागर: व्हाइट हाउस की गेस्ट लिस्ट में नाम-पद सामने आया, मोदी-जिनपिंग की बैठक में भी मौजूद थे (पूरी खबर पढ़ें)

2. स्पोर्ट्स: एशियाड में भारत को 10वां गोल्ड, ईरान को पीछे छोड़ा: तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, मेडल टैली में सातवें नंबर पर पहुंचा भारत (पूरी खबर पढ़ें)

3. नेशनल: शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते: AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार: ईरानी नाव से मुंबई जा रहे थे, लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने पकड़ा (पूरी खबर पढ़ें)

5. उत्तर प्रदेश: अखिलेश बोले- बृजभूषण सिंह से मेरे बहुत अच्छे संबंध: कई BJP विधायक संपर्क में; पूर्व IAS दिव्या मित्तल को सपा जॉइन करने का ऑफर (पूरी खबर पढ़ें)

6. बिहार: लड़की से बदसलूकी करने वाले के घर चला बुलडोजर: प्रशासन ने 72 घंटे का दिया था समय, तीन आरोपियों के घर पहले ही गिराए गए (पूरी खबर पढ़ें)

7. क्रिकेट: कोहली ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर:वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक का फायदा मिला; गिल पहले, रोहित चौथे नंबर पर (पूरी खबर पढ़ें)

8. एंटरटेंमेंट: 22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा (पूरी खबर पढ़ें)

9. एंटरटेंमेंट: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 2 पार्ट और आएंगे:दूसरे पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बोलीं- महाराज जी बताएंगे कि यह कब आएगा (पूरी खबर पढ़ें)

10. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- पुलिस पर भरोसा कैसे करें:CBI को सारे मामले सौंप दें; इस बकवास को कभी न कभी तो बंद करना होगा (पूरी खबर पढ़ें)

11. छत्तसीगढ़: रेप करने पर बुजुर्ग का ब्लेड से गला काटा:सब्बल से सिर पर किया वार, काम के सिलसिले में घर पर रुकी थी नाबालिग (पूरी खबर पढ़ें)

12. नेशनल: केंद्र सरकार ने रबी फसलों पर MSP बढ़ाई:गेहूं में ₹25 की बढ़ोतरी; ₹1.86 लाख करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को भी मंजूरी (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

अमेरिका में डॉग्स ने पूल पार्टी की

अमेरिका के नेवादा में कुत्तों ने पूल पार्टी की। Doodlepalooza 2026 में 296 डूडल नस्ल के कुत्ते, अपने मालिकों के साथ इसमें शामिल हुए। इस आयोजन ने सबसे ज्यादा कुत्तों की पूल पार्टी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड फ्लोरिडा में 276 कुत्तों का था। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: 4 तरीकों से AI हमें मार सकता है, क्या इसीलिए दिग्गजों ने समझौता किया; क्या इंसानों जैसा महसूस कर रहा AI

2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: कुंवारी लड़कियों की जाति से बच्चों के रेट तय:एजेंट बोली– ब्राह्मण लड़की का बच्चा तो बुकिंग हाथोंहाथ, मुंह मांगी कीमत; बैंक मैनेजर से डील

3. जरूरत की खबर: PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

4. रिलेशनशिप एडवाइज: मैं बेवकूफ था, गुस्से में ब्रेकअप कर लिया:अब गलती का एहसास है, एक्स से फिर दोस्ती करना चाहता हूं, क्या करूं

5. एंटरटेंमेंट: ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने पर धर्मेंद्र ने शराब पीकर रातभर फोन किया

6. भास्कर इंटरव्यू: ‘गद्दार कहलाना मंजूर, सनातन से समझौता नहीं’: अखिलेश के ‘भगोड़े को जीतने नहीं देंगे’ बयान पर मनोज पांडे बोले- ये सिर्फ अहंकार

7. यूपी एक्सप्लेनर: भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश:10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतेंगे…?; क्या है पूरा प्लान

8. ग्राउंड रिपोर्ट: एयरपोर्ट जैसा लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन: AC में बैठकर ट्रेन का इंतजार, फुरसत हो तो शॉपिंग करिए; 26 लिफ्ट, 21 एस्केलेटर

9. भास्कर इंटरव्यू: राठौड़ बोले-पंचायत और निकाय चुनाव में दलबदल कानून लागू हो:राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल, जानिए- गहलोत को लेकर क्या कहा?

10. क्राइम फाइल्स: बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाते पकड़ा, गैंगरेप किया:3 बदमाशों के साथ दोस्त को भी सजा; उम्र ने बदली केस की दिशा

11. भास्कर एनालिसिस: MLC चुनाव में युवा चेहरे, धाकड़ नेताओं को देंगे चुनौती:पुलिस की लाठी लगी, ठीक से सुन नहीं पाते दिलीप, बर्खास्त शिक्षक अमित क्या बनेंगे एमएलसी

12. ग्राउंड रिपोर्ट: गंडक का रौद्र रूप,6 जिलों में 20 लाख प्रभावित:चंपारण में 6 जगह तटबंध टूटे, बगहा में 91.25 मीटर पहुंचा जलस्तर; मोतिहारी में 5 हजार घरों में पानी

13. भास्कर एक्सक्लूसिव: छत्तीसगढ़ की देसी मछलियों से 50 लाख का टर्नओवर:मजदूर ने बनाई अंडे से चूजे निकालने वाली मशीन, पढ़ें स्टार्टअप की कहानियां

14. भास्कर एक्सक्लूसिव: ₹8 में OTP खरीदकर युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग:पड़ताल- AI-वर्चुअल नंबरों से ID हैक; 15 मिनट में पड़े 200 वोट, आयोग में शिकायत

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कन्या वालों को एक्स्ट्रा इनकम का रास्ता मिलेगा, मकर वालों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *