Headlines

मुआवजा दिए बिना भेज दिया प्रवासी मजदूर का शव



बगोदर| कुसमरजा पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर वीरेंद्र महतो का शव बुधवार को गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सूचना पाकर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह कुसमरजा पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। परिजनों का आरोप है कि संबंधित कंपनी ने बिना मुआवजा भुगतान किए ही शव गांव भेज दिया, जिससे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मामले को लेकर पूर्व विधायक ने कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता कर तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को उनका हक दिलाना पहली प्राथमिकता है। कंपनी से मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *