Headlines

UP Today weather updates rain monsoon river flood IMD Lucknow kanpur prayagraj agra varanasi mausam photo video updates


गोंडा में 20 गांवों की 18 हजार आबादी बाढ़ से घिरी है। सड़कों पर नाव चल रही है।

यूपी में अब बारिश थम गई है। मानसून की वापसी शुरू हो गई है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से यूपी में नदियां उफान पर हैं। घाघरा, सरयू समेत 8 से ज्यादा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

.

गोंडा में 26 गांवों में घाघरा नदी की बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों के घरों में पानी भरने से अनाज और अन्य सामान नष्ट हो गया है। बाढ़ से करीब छह हजार लोग प्रभावित हैं। बालिका विद्यालय में 2 फीट तक पानी भरा है। विशुही नदी का पुल डूब गया है। बाढ़ के पानी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई।

उन्नाव के असोहा में सई नदी उफान पर है। सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। बुधवार को लखीमपुर में मंदिर 2 सेकंड में शारदा नदी में समा गया। बाराबंकी में 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर सरयू नदी में लटक गया है। गांववाले मंदिर को बचाने के लिए हवन कर रहे हैं।

उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी के करीब रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। गलियों में नाव चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी की मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौट चुका है।

मौसम की तस्वीरें देखिए…

बाराबंकी के हेतमापुर में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। मस्जिद सरयू की धारा में समा चुकी है। मंदिर का एक हिस्सा नदी में लटक गया है।

बाराबंकी के हेतमापुर में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। मस्जिद सरयू की धारा में समा चुकी है। मंदिर का एक हिस्सा नदी में लटक गया है।

उन्नाव का गंगा का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। गलियों में नाव चल रही है।

उन्नाव का गंगा का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। गलियों में नाव चल रही है।

मुरादाबाद में रामगंगा का पानी गांवों में घुस गया है। सड़कें जलमग्न हैं। छोटे पुल डूब गए हैं। पुल के ऊपर से झरने की तरह पानी बह रहा है।

मुरादाबाद में रामगंगा का पानी गांवों में घुस गया है। सड़कें जलमग्न हैं। छोटे पुल डूब गए हैं। पुल के ऊपर से झरने की तरह पानी बह रहा है।

मुरादाबाद में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुस गया है। लोग घुटनों तक पानी में आवाजाही करने को मजबूर हैं।

मुरादाबाद में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुस गया है। लोग घुटनों तक पानी में आवाजाही करने को मजबूर हैं।

फतेहपुर में गंगा और पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज बहाव के कारण 10 मीटर सड़क बह गई। रास्ता टूटने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।

फतेहपुर में गंगा और पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज बहाव के कारण 10 मीटर सड़क बह गई। रास्ता टूटने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।

रामपुर में सुबह सर्दी का एहसास हुआ। कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम रही।

रामपुर में सुबह सर्दी का एहसास हुआ। कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम रही।

वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया-

QuoteImage

यूपी से मानसून वापस जाना शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों से इसका असर पूरी तरह खत्म हो गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून धीरे-धीरे पूरी तरह विदा हो जाएगा। मौसम में नमी कम होगी। तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ेगा। स्थानीय मौसमी सिस्टमों की वजह से कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

QuoteImage

आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *