Headlines

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट पर सरकार ने बनाई कमेटी:पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह समेत 7 सदस्य शामिल, अकाल तख्त को भेजी जानकारी




पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट-2026’ को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र भेजकर 7 सदस्यीय कमेटी के गठन की जानकारी दी है। सरकार ने कमेटी में धार्मिक, न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को शामिल किया है। यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित कमेटी के साथ बैठकें कर एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों पर सहमति बनाने का काम करेगी। दोनों कमेटियों के बीच तालमेल के लिए पंजाब सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरजीत सिंह संधू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कमेटी में यह सदस्य शामिल
(पूर्व) जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह। संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, मुख्य दमदमी टकसाल। संत बाबा सेवा सिंह, रामपुर खेड़ा। साबका (पूर्व) जस्टिस जसपाल सिंह। साबका (पूर्व) जस्टिस गुरबीर सिंह। जतिंदर सिंह औलख (सेवानिवृत्त आई.पी.एस. अधिकारी और सेवानिवृत्त चेयरमैन, पंजाब लोक सेवा आयोग)। प्रीत इंदर पाल सिंह, लॉ अधिकारी। हरजीत संधू नोडल अफसर नियुक्त पंजाब सरकार द्वारा हरजीत सिंह संधू, पीसीएस को दिनांक 23.09.2026 के आदेशों के माध्यम से नोडल अफसर नियुक्त किया गया है, जो पंजाब सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए जिम्मेदार होंगे (कॉपी संलग्न है)। इस कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब जी की ओर से प्राप्त हुए सुझावों और मार्गदर्शन को पूरे सत्कार के साथ विचार के अधीन लाया जा रहा है। यह काम करेगी कमेटी
पंजाब सरकार द्वारा गठित कमेटी द्वारा विचार-विमर्श करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब जी द्वारा गठित की गई कमेटी के साथ आवश्यक विचार-विमर्श और तालमेल किया जाएगा और सभी सुझावों एवं विचारों को ध्यान में रखते हुए मामले को सही तरीके से अंतिम रूप दिया जाएगा जी। यह आपकी जानकारी के लिए प्रस्तुत है जी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *