![]()
उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हादसा हो गया। कार्रवाई के दौरान ऊंची मीनार का एक हिस्सा टूटकर मस्जिद की छत पर गिर गया। इससे मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और जनहानि टल गई। सहमति से हटाया जा रहा था प्रभावित हिस्सा छत्री चौक क्षेत्र में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत शाही मस्जिद का करीब छह फीट हिस्सा भी प्रभावित हो रहा था। प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच बातचीत के बाद इस हिस्से को हटाने पर सहमति बनी थी। तय प्रक्रिया के तहत गुरुवार को निर्माण हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मीनार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और मस्जिद की छत पर जा गिरा। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू हादसे के बाद प्रशासन ने मौके पर स्थिति संभाली। कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। अब तक क्या कार्रवाई हुई
Source link
उज्जैन में शाही मस्जिद में अतिक्रमण हटाते समय हादसा:मीनार का हिस्सा छत पर गिरा, प्रशासन ने मरम्मत शुरू कराई, अफवाहों से बचने की अपील
