Headlines

बिलासपुर में शिव घाट बैराज की सड़क बंद:विरोध के बाद अस्थाई बैरिकेड लगाए गए, अधूरा चौड़ीकरण और संकरी सड़क से रोज लगता था जाम




बिलासपुर में शिव घाट बैराज से सरकंडा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रोजाना घंटों जाम लगता था। इससे वाहन चालकों के साथ स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही थी। परेशान लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रशासन ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। रास्ते पर अस्थाई बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोक दिया गया है। दरअसल, बैराज बनने के बाद सड़क का निर्माण अधूरा रह गया है। एप्रोच रोड की हालत खराब है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैराज निर्माण के दौरान सड़क को दोनों तरफ करीब 10 फीट चौड़ा करने की बात कही गई थी, लेकिन चौड़ीकरण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद प्रशासन ने बैराज से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी। सड़क की खराब हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण यहां आए दिन जाम लगने लगा था। सुबह से शाम तक वाहनों की कतार शिव घाट बैराज से सरकंडा जाने वाले मार्ग पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव रहता है। सड़क संकरी होने और वाहनों की संख्या ज्यादा होने से कई बार लंबा जाम लग जाता था। लोगों का कहना है कि रास्ता आम लोगों के लिए खोल दिया गया, लेकिन सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं किया गया। इससे रोजाना ट्रैफिक की समस्या बनी रहती थी। गड्ढों से हादसे का खतरा, दो मौत का दावा स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की हालत भी खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों का दावा है कि इस मार्ग पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अधिकारियों के गुजरने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं समस्या से नाराज वार्डवासियों ने बुधवार को शिव घाट बैराज के दोनों तरफ रास्ता बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संभाग और नगर निगम के बड़े अधिकारी भी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण और निर्माण पूरा करने की मांग वार्डवासियों ने सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा करने की मांग की है। साथ ही गड्ढों को भरने और जरूरी निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे बैराज से गुजरने वाले लोगों को रोजाना लगने वाले जाम और हादसों के खतरे से राहत मिलेगी। विरोध-प्रदर्शन के बाद सड़क बंद, अस्थाई बैरिकेड लगाए लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी है। वाहनों को रोकने के लिए बैराज के एक तरफ अस्थाई बैरिकेड लगाए गए हैं। सड़क बंद होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है। सड़क बंद होने से इंदिरा सेतु पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव बैराज की सड़क बंद होने के बाद इंदिरा सेतु पुल पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है। इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। बैराज की सड़क शुरू होने से लोगों को आने-जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *