Headlines

OTP-पासवर्ड शेयर न करने की सलाह:कांकेर में पुलिस ने 250 से ज्यादा छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी




कांकेर जिले की चारामा पुलिस ने शासकीय शहीद गेंद सिंह महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर और उनकी टीम ने 250 से ज्यादा विद्यार्थियों और शिक्षकों को जानकारी दी। पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल और निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करने की सलाह दी गई। अनजान लिंक और संदिग्ध वेबसाइट से दूर रहने को भी कहा गया। साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग या साइबर स्टॉकिंग होने पर तुरंत माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। केस स्टडी और वीडियो के जरिए साइबर ठगी के तरीके समझाए गए। इस दौरान छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए गए। हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने और नशे में वाहन न चलाने की सीख यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, तय गति में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करने और नशे में वाहन न चलाने की सलाह दी गई। ट्रैफिक सिग्नल और सड़क संकेतों का पालन करने के लिए भी कहा गया। हादसे में घायल की मदद करने पर 25 हजार रुपए की जानकारी पुलिस ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए दिए जाते हैं। आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *