![]()
कैथल के गांव कौल में एक पोल्ट्री फार्म संचालक की गाड़ी से उसी का नौकर एक लाख 85 हजार रुपए चोरी करके ले गया। आरोपी नेपाल से आकर पोल्ट्री फार्म पर नौकर लगा हुआ था और अपने पिता व भाई के साथ वहीं पर पिछले करीब चार साल से रह रहा था। इस संबंध में पोल्ट्री फार्म के मालिक ने ढांड थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मालिक ने पुलिस को शिकायत दी गांव कौल निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव में ही अपने खेतों में पोल्ट्री फार्म बना है। वहां पर करीब चार साल पहले नेपाल का रहने वाला विकास नौकरी की तलाश में आया था। उसने विकास को काम और अन्य बातें समझा कर नौकरी पर रख लिया। वह शुरू में तो अकेला आया थाख्, लेकिन बाद में अपने भाई और पिता को भी फार्म पर ले आया और वहीं पर रहने लगे। गाड़ी में रखे थे रुपए कुछ दिन पहले वह अपनी गाड़ी लेकर पोल्ट्री फार्म पर काम जांचने के लिए चला गया। उसकी गाड़ी में एक लाख 85 हजार रुपए रखे हुए थे। उसने गाड़ी को फार्म के एक साइड में लगा दिया और वहीं पर रुक गया। आरोपी विकास ने गाड़ी में रखे रुपए देख लिए। रात के समय करीब नौ बजे आरोपी विकास उसकी गाड़ी में रखे रुपए लेकर भाग गया। साथ ही अपने पिता और भाई को भी वहां से ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके रुपए बरामद करवाने की मांग की है। ढांड थाना के जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मालिक के 1.85 लाख रुपए लेकर भागा नेपाली नौकर:चार साल पहले कैथल आया, पोल्ट्री फार्म में कर रहा था नौकरी
