Headlines

महराजगंज में कच्ची शराब के 64 ठिकानों पर छापेमारी:17 क्विंटल लहन और 770 लीटर अवैध शराब नष्ट, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक नाव बरामद




महराजगंज में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने समन्वय बनाकर 64 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन और अवैध शराब को नष्ट किया। अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों को चिह्नित कर एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कच्ची शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 17 क्विंटल लहन बरामद किया गया। पुलिस टीमों ने शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी मौके पर नष्ट कर दिया। 770 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान करीब 770 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने शराब के अवैध निर्माण से जुड़े ठिकानों पर आगे भी निगरानी बनाए रखने की बात कही है। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, 24 अदद बन्टी-बबली (देशी शराब) और एक नाव बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद नाव का इस्तेमाल अवैध शराब के परिवहन में किए जाने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी बोले- अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *