![]()
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ककरा में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक डीजल चोर को पकड़ा है। यह बदमाश हाइवे पर खड़े ट्रेलर के टैंक से डीजल चोरी कर रहा था। उसके तीन साथी बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गए।बुधवार की देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रामसेवक यादव (58 वर्ष) अपने सहयोगी के साथ ट्रेलर में मशीन के पार्ट्स लेकर जा रहे थे। मंगलवार देर रात उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ककरा के पास वाहन खड़ा कर दिया था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे शोर सुनकर रामसेवक की नींद खुली। उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण एक युवक को पीट रहे थे। यह युवक अनूपपुर के कुख्यात डीजल चोर गिरोह का सदस्य था। आरोपी अपने तीन साथियों के साथ फोरव्हीलर से आया था। उसने ट्रेलर के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर चोरी शुरू की। ग्रामीणों को देखकर उसके साथी भाग गए, लेकिन रोहिणी लोनी (40 वर्ष, निवासी सिलपुर, अनूपपुर) पकड़ा गया। पुलिस ने 100 लीटर डीजल जब्त कर बुधवार की देर शाम ड्राइवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Source link
अनूपपुर के कुख्यात डीजल चोर गिरोह का एक बदमाश बंदी:मैहर में हाइवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी करते पकड़ा, पब्लिक ने पुलिस को सौंपा
