![]()
किन्नौर जिला प्रशासन ने रिकांगपिओ में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ‘स्वच्छोत्सव’ थीम पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ नाम के इस अभियान में जिला स्तर के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने एक घंटे का श्रमदान किया। एसडीएम कल्पा और सचिव (साडा) प्रवीण भारद्वाज ने कार्यक्रम शुरू किया और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद एसडीएम के नेतृत्व में सभी ने सफाई में हिस्सा लिया। उपायुक्त कार्यालय, साडा, बीडीओ कार्यालय कल्पा और डीडीओ (आरडी) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया टीमों ने रिकांगपिओ के मुख्य बाजार, सरकारी कार्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया। एसडीएम कल्पा ने कहा कि आसपास को साफ रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घरों और दुकानों पर कचरा अलग करने की अपील की, ताकि किन्नौर जिला कचरा-मुक्त बन सके।
Source link
किन्नौर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू:SDM ने दिलाई लोगों को शपथ; अफसरों-सफाई मित्रों ने कचरा किया एकत्र
