Headlines

5 अक्टूबर तक बारिश नहीं, साफ रहेगा आसमान



भास्कर न्यूज | ​गिरिडीह जिले में मूसलाधार बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से मौसम सामान्य होने की ओर है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर तक जिले में बारिश, आंधी या वज्रपात को लेकर कोई अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का अहसास रहेगा। हाल ही में 25 सितंबर को जिले में कुल 516 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। कृषि सह मौसम सलाहकार मधुकर कुमार ने किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना अब न के बराबर है। पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश (105 मिमी) ने धान व अन्य फसलों को संजीवनी दी है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, इसलिए किसान खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि जड़ों में पानी न रुके। यह समय खेतों से खरपतवार निकालने, फसलों की देखरेख करने और रबी फसलों (सरसों, चना) की अग्रिम तैयारी के लिए अनुकूल है। किसान निर्भीक होकर खेतों के जरूरी काम निपटाएं। तापमान और मौसम का कैसा रहेगा मिजाज बारिश की स्थिति: 1 से 5 अक्टूबर तक जिले में बारिश और आंधी-तूफान की कोई चेतावनी नहीं है। तापमान: अधिकतम तापमान 28-29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 21-22°C रहने का अनुमान है। स्थानीय प्रभाव: यद्यपि कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, फिर भी स्थानीय स्तर पर आंशिक बादल बनने से हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *