दुग्दा | बीसीसीएल की अनुषांगिक इकाई दुग्दा कोल वाशरी में फोरमैन लखन कुमार और लोको पायलट तीर्थ नारायण राय बुधवार को लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर वाशरी के प्रशासनिक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उप प्रबंधक अभिषेक कुमार ने दोनों कर्मियों को शॉल और छाता देकर सम्मानित किया। अभिषेक कुमार ने कहा कि दोनों कर्मियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण और स्वर्णिम समय कंपनी की सेवा में समर्पित किया है। उनके अनुभव और योगदान को कंपनी हमेशा याद रखेगी।
Source link
दुग्दा कोल वाशरी के दो कर्मी सेवानिवृत्त, दी गई विदाई
