Headlines

पट्टी मंडियों में सरकारी धान की खरीद शुरू नहीं:किसानों को कम दाम पर फसल बिकने का डर; कहा-कॉर्पोरेट घराने उठा सकते फायदा




तरनतारन जिले के पट्टी और आसपास की अनाज मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने 1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक मंडियों में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। खरीद के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी पूरी तरह तैयार नजर नहीं आ रही हैं। किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कोट बुढ़ा ने कहा कि किसान पिछले कई दिनों से अपनी धान की फसल मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद सरकारी खरीद न होने से किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आवक बढ़ने के साथ किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इंद्रजीत सिंह कोट बुढ़ा ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद में देरी का फायदा कॉर्पोरेट घराने उठा सकते हैं। किसानों को मजबूरी में कम दाम पर अपनी फसल बेचनी पड़ सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। तुरंत सरकारी खरीद शुरू की जाए उन्होंने सरकार से मांग की कि मंडियों में तुरंत सरकारी खरीद शुरू की जाए और किसानों की धान की फसल तय समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। साथ ही खरीद, उठान और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उधर, पट्टी के एसडीएम अमनदीप सिंह ने कहा कि सरकारी खरीद को लेकर जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *