Headlines

जमशेदपुर में रंगदारी विवाद में युवक पर फायरिंग:डीजीपी की बैठक के 9 घंटे बाद हुई घटना, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया




गुरुवार रात करीब 11.20 बजे ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में घर से महज 20 मीटर दूर सड़क पर खड़े मो. राजा उर्फ आबिद हुसैन पर सफेद रंग की स्कूटी सवार दो युवकों ने 4-5 राउंड फायरिंग की। राजा ने सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर उठाकर बदमाशों पर हमला कर अपनी जान बचाई। फायरिंग में एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली छूकर निकल गई। फिर खदेड़ने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागे। बदमाश एजीएम अस्पताल मोड़ की तरफ फरार हो गए। रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की बात सामने आई है। सूचना के बाद सीतारामडेरा थानेदार आनंद मिश्रा पहुंचे और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। घायल राजा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग करने का आरोप साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू बच्चा पर लगाया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। फोन पर बात करते समय मारी गोली: मो. राजा मो. राजा ने बताया कि मेरी साकची बाजार में सब्जी की दुकान है। इसके अलावा दूसरा कारोबार भी करता हूं। गुरुवार की रात करीब 11.20 बजे मैं घर से करीब 20 मीटर दूर सड़क पर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर इस्मायलु और कोदू पहुंचे। दोनों ने अचानक मुझे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिस की मुस्तैदी को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा की हाईलेवल बैठक के करीब नौ घंटे बाद ही सीतारामडेरा के बाराद्वारी में फायरिंग की घटना ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए। पहले विवाद, फिर घर तक पहुंचा मामला फायरिंग का कारण है कि शाम 7-8 बजे देवनगर आश्रम के पास विवाद हुआ। रात करीब 11.20 बजे राजा के घर के पास फायरिंग तक पहुंच गया। करीब तीन घंटे के अंतराल में आरोपी दोबारा राजा तक पहुंचे और गोली चला दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *