Headlines

First, through word singing and flute playing, people were made aware about cyber fraud and health.


वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वरिष्ठ नागरिक दिवस’ के मौके पर सेक्टर-10 के गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। इसका थीम रहा ‘सेव अवर किड्स फ्रॉम ड्रग्स’। इसे चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएश

.

कार्यक्रम का संचालन पुनीता बावा ने किया। शुरुआत में स्टूडेंट्स ने भक्तिमय ‘शब्द कीर्तन’ पेश किया। इसके बाद डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट और सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक पर जागरूक किया। उन्होंने बताया – अचानक कार्डियक अरेस्ट आने पर शुरुआती कुछ मिनट जीवन रक्षा के लिए बेहद कीमती होते हैं।

यदि व्यक्ति सामान्य रूप से सांस न ले रहा हो या केवल हांफ रहा हो, तो तुरंत सीपीआर शुरू करें। सांस्कृतिक संध्या में प्रेसिडेंट अवॉर्डी उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन ने बांसुरी वादन किया आैर गुरप्रीत कौर ने अपनी गायकी से समा बांधा।

एमसीएम डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने ‘सेव आवर किड्स फ्रॉम ड्रग्स’ विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक पेश किया। कार्यक्रम के समापन स्टूडेंट्स ने मेलोडी और पंजाबी भांगड़ा किया। अंत में संस्था द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर प्रदान की गईं।

साइबर फ्रॉड से बचें: 1930 पर करें तुरंत कॉल

चंडीगढ़ साइबर क्राइम टीम ने सीनियर सिटीजंस को डिजिटल ठगी से बचाव के टिप्स दिए। बैंक या कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर आेटीपी और पिन शेयर न करें। अनजान लिंक, मैसेज या सोशल मीडिया पर पैसे मांगने वाले संदिग्ध मैसेज से दूर रहें। फोन पर किसी अनजान व्यक्ति को केवाईसी डॉक्युमेंट्स न भेजें। यदि अनजाने में साइबर ठगी का शिकार हो जाएं, तो बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *