Headlines

गांधी जयंती पर अस्पताल परिसर में सफाई-पौधारोपण:सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्रों का सम्मान; अधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया




श्योपुर में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान में कलेक्टर शीला दाहिमा के नेतृत्व में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिसरों की सफाई की गई। इस दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड तक सफाई अभियान कलेक्ट्रेट परिसर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और श्योपुर बस स्टैंड सहित जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और परिसरों में सफाई की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। अस्पताल परिसर में सफाई के साथ पौधारोपण जिला चिकित्सालय श्योपुर में भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम हुआ। अस्पताल परिसर के पार्क में सफाई करने के साथ पौधारोपण किया गया। चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने स्वच्छता को नियमित व्यवहार में शामिल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। स्वच्छ अस्पताल से मरीजों को बेहतर वातावरण सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल ने कहा कि स्वच्छ और हरित अस्पताल परिसर मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में मदद करता है। स्वच्छता को सिर्फ अभियान तक सीमित न रखकर इसे नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाना जरूरी है। तस्वीरे देखिए… गांधी पार्क में सर्वधर्म सभा, निकाली प्रभात फेरी गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शहर में गांधी विचारकों ने प्रभात फेरी निकाली। गांधी पार्क में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई, जिसमें गांधी विचारधारा से जुड़े लोगों के साथ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को याद किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *