![]()
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह उत्तरी पंचायत के मुखिया तेजनारायण यादव(40) का है, जो कमरे में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। आरोप है कि मुखिया शराब के नशे में थे। जिसके कारण सही से चल भी नहीं पा रहे हैं। वारयल वीडियो में एक व्यक्ति कमरे के अंदर दिखाई देता है। मुखिया की ओर से कहा जाता है कि महिला के बुलाने पर यहां आया था। आसपास मौजूद लोग यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं आपका यह व्यवहार ठीक नहीं है। हालांकि मुखिया ने आरोपों को सिर से खारिज कर दिया है। ‘मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है’ तेजनारायण यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। वह अपने भाई के दरवाजे पर सो रहे थे। उनका और उनके भाई का घर आसपास ही है। इसी दौरान किसी ने साजिश के तहत महिला को उनके पास बैठाकर वीडियो बना लिया। महिला मानसिक रूप से कमजोर है और उनका उससे किसी प्रकार का अवैध संबंध नहीं है। पंचायत चुनाव नजदीक आने के कारण विरोधियों की ओर से उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से वायरल किया गया है। मुखिया ने अपने राजनीतिक और सामाजिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि साल 2011 के पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी मुखिया बनी थीं। 2021 के पंचायत चुनाव में वह स्वयं मुखिया निर्वाचित हुए। उनके अनुसार परिवार साफ-सुथरी छवि वाला है और गांव में उनकी सामाजिक स्थिति अच्छी है। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो बनाने वाले की पहचान नहीं मुखिया तेजनारायण यादव ने बताया कि वीडियो एक बच्चे ने बनाया था। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह वहां से भाग गया। अंधेरा होने के चलते पहचान नहीं सका। वीडियो को गलत संदर्भ में पेश कर उनके खिलाफ प्रचारित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष बोले- शिकायत मिलने पर होगी जांच वहीं, इस संबंध में बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को वीडियो मिला है। फिलहाल किसी व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि वीडियो बनाए जाने के समय संबंधित व्यक्ति ने शराब पी रखी थी या नहीं।
Source link
दरभंगा के बहेड़ी में मुखिया का वीडियो वायरल:महिला के घर में होने का दावा; आरोपों को किया खारिज, बोले- बदनाम करने की साजिश है
