Headlines

अंडर-23 टीम के लिए 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम:उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मिलेगा मौका




राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला क्रिकेट संघ हनुमानगढ़ की ओर से शुक्रवार को अंडर-23 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जंक्शन स्थित जिला क्लब क्रिकेट मैदान में हुए ट्रायल में जिलेभर से करीब 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच सुनील गोदारा, बलविन्द्र खोसा और कन्हैया पारीक ने चयनकर्ता की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। ट्रायल के जरिए उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए हनुमानगढ़ की प्रतिनिधि टीम का चयन किया गया। तीन लीग मैचों से तय होगा आगे का सफर कोच सुनील गोदारा ने बताया कि उदयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की टीम तीन लीग मैच खेलेगी। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम के आगे बढ़ने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर रहेगा। 5 अक्टूबर से स्टेट टीम के चयन की प्रक्रिया गोदारा ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 5 अक्टूबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाली स्टेट टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। ऐसे में अंडर-23 प्रतियोगिता युवा क्रिकेटरों के लिए राज्य स्तर पर चयन का महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है। अंडर-19 और सीनियर में छूटे खिलाड़ियों को मौका उन्होंने बताया कि अंडर-19 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में अवसर से वंचित रह जाने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच देने के उद्देश्य से अंडर-23 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की टीमों में चयन का रास्ता खुल सकता है। प्रशांत माली कर चुके हैं राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कोच सुनील गोदारा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले की अंडर-23 टीम इससे पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। जिले के खिलाड़ी प्रशांत माली राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा ट्रायल भी जिले के युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। चयनित खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व ट्रायल के बाद चयन समिति की ओर से चुने गए खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर आगे राज्य स्तरीय टीम के चयन की प्रक्रिया में भी नजर रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *