Headlines

UPI चार्ज के विरोध में मंडी के व्यापारी:सांकेतिक बहिष्कार किया, सरकार से अतिरिक्त शुल्क हटाने की मांग




मंडी में शुक्रवार को व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के विरोध में आवाज बुलंद की। मंडी व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने UPI के माध्यम से लेन-देन से दूरी बनाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए जब सरकार ने यूपीआई व्यवस्था शुरू की थी, तब देशभर के व्यापारियों ने इसका स्वागत किया था। ग्राहकों को भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करवाई। मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने कहा कि अब यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने की बात सामने आ रही है, जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों ने यूपीआई को इसलिए अपनाया था, क्योंकि इसे सरल, सुविधाजनक और बिना अतिरिक्त बोझ वाली भुगतान व्यवस्था के तौर पर बढ़ावा दिया गया था। ऐसे में किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए चिंता का विषय है। व्यवस्था को अतिरिक्त शुल्क के बोझ से मुक्त रखा जाए
राजेश महेंद्रू ने कहा कि आज मंडी के व्यापारियों ने सांकेतिक तौर पर यूपीआई का बहिष्कार कर विरोध दर्ज करवाया। व्यापारियों ने मांग उठाई कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अतिरिक्त शुल्क के बोझ से मुक्त रखा जाए। व्यापार मंडल का कहना है कि यूपीआई आज छोटे-बड़े सभी कारोबारियों के लिए रोजमर्रा के लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। सरकार व्यापारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करेगी
व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य डिजिटल भुगतान व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि अतिरिक्त शुल्क के प्रस्ताव के खिलाफ अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार व्यापारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *