Headlines

रामपुर के वृद्धाश्रम में श्रीमद्भागवत कथा:दद्दा महाराज ने दिया कृष्ण भक्ति और संस्कारों का संदेश




रामपुर के वृद्ध आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण दद्दा महाराज ने गोपी और श्रीकृष्ण के बीच प्रेम एवं भक्ति का आध्यात्मिक विवेचन करते हुए कृष्ण भक्ति के महत्व का मनोहर वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी पूरी श्रद्धा से करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को परिवार की सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही, बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। यजमान ने की पूजा-अर्चना: कथा के समापन पर यजमान श्रीमती उषा मेहंदीरत्ता ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों ने महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *