Headlines

सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान जुलूस निकला:देशभक्ति के तराने गूंजे, नागरिकों ने किया स्वागत




शाजापुर जिले के मक्सी में शुक्रवार को दो सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान जुलूस निकाला गया। इन सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा में सेवाएं दी थीं। जुलूस के दौरान सड़कों पर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और भारत माता की जय के नारे लगे।
मक्सी के बजरंग मोहल्ला निवासी नायक राजेश यादव और कनासिया निवासी जगदीश पटेल के शहर आने पर नागरिकों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने दोनों सैनिकों को माला पहनाई और फूल बरसाकर सम्मान किया।
यह जुलूस शहर के मुख्य रास्तों से गुजरा। रास्ते में कई जगह लोगों ने सैनिकों का अभिनंदन किया। युवाओं ने देशभक्ति गीतों के साथ जुलूस में हिस्सा लिया।
नागरिकों ने कहा कि सैनिक कठिन हालात में देश की रक्षा करते हैं। उनके त्याग और साहस का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्त सैनिकों ने इस सम्मान और स्वागत के लिए शहरवासियों का आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *