Headlines

हांसी सीआईए ने अरेस्ट किया नशा तस्कर:2 किलो 106 ग्राम चरस बरामद, बाइपास पर ग्राहक की इंतजार में खड़ा था




हांसी में सीआईए-2 ने 2 किलो 106 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बीड़ फार्म निवासी अक्षय के रूप में हुई। उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सीआईए-2 के सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि सिसाय पुल इलाके में गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली। अक्षय चरस की खेप लेकर एनएच-9 बाइपास पर रॉयल सिटी सोसाइटी के पास खड़ा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा। आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस तलाशी में आरोपी के थैले से 2 किलो 106 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर सील किया। थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चरस की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ हो रही है। पुलिस पता लगा रही है कि चरस कहां से आई थी और किसे दी जानी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *