![]()
पानीपत ग्रामीण के बरसत रोड स्थित गार्डन में कांग्रेस द्वारा ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जो पार्टी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए। पानीपत ग्रामीण से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। कांग्रेस नेताओं ने इसे बूथ और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
Source link
पानीपत पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा:ग्रामीण ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में भरी हुंकार, वोट चोरी मुद्दे पर सरकार को घेरा
