Headlines

कपूरथला में राज्यस्तरीय खेलों के ट्रायल 3 अक्टूबर से:खेल विभाग ने शेड्यूल किया जारी, सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में जुटेंगे खिलाड़ी




कपूरथला जिले के खिलाड़ियों के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के राज्य स्तरीय मुकाबलों में चयन को लेकर ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए अलग-अलग खेलों के ट्रायल निर्धारित तिथियों और स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय मुकाबले 10 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक होंगे। शेड्यूल के अनुसार 3 अक्टूबर को गुरु नानक स्टेडियम, कपूरथला में रग्बी के चयन ट्रायल होंगे। 5 अक्टूबर को सरकारी हाई स्कूल ज्वालापुर में बेसबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। इसी दिन गुरु नानक स्टेडियम में जूडो, कराटे, वुशू और तीरंदाजी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील कैकिंग-कैनोइंग और रोइंग के ट्रायल 5 अक्टूबर को सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, सुल्तानपुर लोधी में आयोजित होंगे। जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित खेल के ट्रायल की निर्धारित तारीख, स्थान और समय का ध्यान रखते हुए पहुंचें। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने और राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *