Headlines

बिहार का टॉप-10 अपराधी चतरा में गिरफ्तार:50 हजार का है इनामी, चोरी की बोलेरो के साथ किया गया अरेस्ट; वाहन चेकिंग में पकड़ा गया




चतरा की हंटरगंज पुलिस ने बिहार के गया जिले के एक अपराधी रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया है। रामभज्जू बिहार के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी है। उसे चोरी की बोलेरो के साथ पकड़ा गया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी चोरी की गाड़ी से गोपालपुर के रास्ते हंटरगंज के जजलो बाजार की तरफ आ रहा है। थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे 15 मामले दर्ज टीम ने मिरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोका और उसमें सवार रामभज्जू यादव को पकड़ लिया। आरोपी गाड़ी का कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित रेबदा गांव निवासी रामभज्जू यादव का खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे 15 संगीन मामले दर्ज हैं। ये मामले पाकुड़, गया, नवादा, चौपारण और हंटरगंज सहित कई थानों में लंबित हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *