![]()
रूपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब में एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पीजी मालिक कुलविंदर सिंह बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा से छेड़छाड़ करने, अश्लील बातें करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप है। पुलिस के अनुसार छात्रा करीब एक सप्ताह से आरोपी के पीजी में रह रही थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि इस दौरान कुलविंदर सिंह उससे लगातार अश्लील बातें करता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। आरोप है कि वह युवती को आर्थिक मदद का लालच भी देता था। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी की कथित हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। स्थिति से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की। शिकायत के मुताबिक, एक बार आरोपी उसके लिए पेय पदार्थ लेकर आया था, लेकिन युवती ने उसे पीने के बजाय बाथरूम में बहा दिया। अदालत में पेश करेगी पुलिस शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एफआईआर नंबर 175/2026 दर्ज की है। थाना एसएचओ जतिन कपूर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उसका रिमांड मांगेगी। रिमांड के दौरान पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनाक्रम और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच करेगी। मामले में युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
श्री आनंदपुर साहिब में युवती से छेड़छाड़, PG मालिक अरेस्ट:शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप; आर्थिक मदद का दिया लालच
