Headlines

Faridkot Accident | Jaito Railway Station Car Hits College Student Death


अर्शप्रीत कौर, जिसकी कार की टक्कर से मौत हो गई।

फरीदकोट के जैतो रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम कार सवार युवक ने छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक ने पुलिस से बचने के चक्कर में कार को तेज रफ्तार में भगा दिया, आगे रेलवे फाटक बंद होने के कार बाजार की ओर भागे।

.

इसी दौरान उसने पहले छात्रा को टक्कर मारी, फिर बेकाबू कार सड़क किनारे बनी चाय की स्टॉल में जा घुसी। इस टक्कर में स्टॉल संचालक और उसका भाई भी घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचा गया है।

मृतक की पहचान अर्शप्रीत कौर (20) निवासी हरदयाल नगर के नाम से हुई। जबकि घायलों में बॉबी और उसका भाई प्रिंस कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार में 2 लोग सवार थे और कार का यूपी नंबर होने के चलते पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा था, लेकिन उन्होंने कार को भगा लिया।

चाय की दुकानमें जा घुसी कार, जिससे पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।

चाय की दुकानमें जा घुसी कार, जिससे पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।

BCA की पढ़ाई कर रही थी अर्शप्रीत

जैतो के हरदयाल नगर की रहने वाली अर्शप्रीत कौर (20) बठिंडा स्थित डीएवी कॉलेज में बीसीए (BCA) की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पास से बाजार की ओर जा रही थी, तभी बिसनंदी रोड वाले रेलवे फाटक की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज़ रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

बेकाबू कार चाय की स्टॉल से टकराई

छात्रा को कुचलने के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे बनी चाय की स्टॉल में जा घुसी। इस टक्कर में स्टॉल संचालक बॉबी और उसका भाई प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत जैतो के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्शप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्टॉल संचालक बॉबी और उसका भाई घायल।

स्टॉल संचालक बॉबी और उसका भाई घायल।

घायल बोला- पुलिस कर रही थी पीछा

अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि कार की रफ्तार बेहद तेज़ थी और पुलिस की गाड़ी उस कार का पीछा कर रही थी। घायलों का दावा है कि कार ड्राइवर पहले बाजार से फाटक की तरफ गया, लेकिन आगे रेलवे फाटक बंद होने के कारण उसने कार को वापस बाजार की तरफ तेजी से मोड़ दिया, जिसके बाद यह हादसा हो गया।

कार कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना जैतो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

फाजिल्का में कैंटर ने दादी-पोती को कुचला: सड़क पर गिरते ही ऊपर से गुजरा टायर, लड़की के सिर के चीथड़े उड़े

फाजिल्का में कैंटर ड्राइवर ने सामने से आ रही स्कूटी सवार दादी और पोती को कुचल दिया। इस दौरान सड़क पर गिरते ही कैंटर का टायर पोती के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे सिर सड़क से चिपक गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *