स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाती पुलिस टीम
अमन-कानून की व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मोगा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमारी के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम के दौरान station से गुजरने औ
.
इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों की गतिविधियों पर रोक लगाना था। इस अभियान में सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार गुरप्रीत सिंह, राजवीर कौर, सुरजीत सिंह और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवलदार सतनाम सिंह समेत पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया।

यात्रियों का बैग चेक करते पुलिस कर्मी
ट्रेन, पार्किंग और रेलवे यार्ड खंगाले गए
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने दिल्ली से फिरोजपुर जा रही ट्रेन की बारीकी से तलाशी ली। यात्रियों के सामान के साथ-साथ ट्रेन में रखे अन्य सामान को भी जांचा गया। संदिग्ध स्थिति में दिखे यात्रियों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर के रेलवे यार्ड, पार्किंग एरिया, माल गोदाम और रेलवे लाइनों के आसपास के इलाकों को भी पूरी तरह से खंगाला।

यात्रियों के सामानों की जांच करते पुलिस अधिकारी
यात्रियों के लिए सतर्कता की अपील
सर्च अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें न लें, क्योंकि गिरोह के सदस्य अक्सर खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों को बेहोश कर उनका सामान लूट लेते हैं। इसके साथ ही स्टेशन या ट्रेन में कोई भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
