किलाजफरगढ़ के पास रेलवे लाइन पर कटा पड़ा व्यक्ति का सिर व हाथ।
जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। किलाजफरगढ़ ओवरब्रिज के पास ट्रैक पर शव के अलग-अलग टुकड़े पड़े मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। अलब-अलग हि
.
कपड़ों में कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। दाई हाथ की कलाई पर कलावा बंधा हुआ है।
लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने देखें
जानकारी के अनुसार गांव किलाजफरगढ़ के ग्रामीण शुक्रवार दोपहर आरओबी के पास पहुंचे। जहां उन्हें रेलवे ट्रैक पर अलग- अलग टुकड़ों में मानव अंग पड़े देखकर सहम गए। कहीं धड़, कही सिर तो कहीं हाथ और पैरों के टुकड़े पड़े दिखाई दिए। जिसके बाद घटना की सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी भी इधर-उधर बिखरे मिले शव के टुकड़ों को देखकर दंग रह रह गए।

ट्रैक पर पड़े मृतक व्यक्ति के कपड़े।
अलग-अलग मिले शव के टुकड़े
जीआरपी थाना से जांच अधिकारी एएसआई कपिल ने बताया कि सिर के धड़, सिर, हाथ, पांव अलग- अलग टुकड़ों में मिले। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि ट्रैक क्रॉस करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। पैरा में हाई चप्पल, सफेद परना, काली टी- शर्ट और अंडर वीयर पहने हुए थे। उम्र करीब 55 साल है, शव के आसपास और कपड़ों में कोई दस्तावेज नहीं मिला।
जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को फिलहाल पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान के बाद ही मौत के वास्विक कारणों का पता चल पाएगा।
