Headlines

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, पोपलीन मशीन पकड़ी:शामली में चकबंदी के चलते नहीं मिली है मिट्टी निकालने की अनुमति




शामली के कुड़ाना गांव में अवैध तरीके से मिट्टी निकालने की शिकायतों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर एसडीएम सचिन राजपूत ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर खनन में लगी एक पोपलीन मशीन पकड़ ली। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। चकबंदी के कारण नहीं है अनुमति कुड़ाना गांव में फिलहाल चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन के मुताबिक, इस वजह से यहां मिट्टी निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से लगातार अवैध तरीके से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बुधवार रात भी पकड़ी गई थी मशीन प्रशासन के अनुसार, बुधवार रात भी कार्रवाई करते हुए मिट्टी निकालने में लगी एक मशीन पकड़ी गई थी। गुरुवार को भी टीम ने अभियान जारी रखा और मौके पर खनन करते हुए एक पोपलीन मशीन पकड़ ली। खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई सदर एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि चकबंदी के कारण कुड़ाना में मिट्टी निकालने की अनुमति नहीं है। यदि कहीं अवैध खनन होता पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *