चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में वाइल्ड लाइफ वीक का आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा। इस सप्ताह शहर में विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रशासन के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट पहली बार वाइल्ड लाइफ वीक की शुरुआत में सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के बजाय सुखना लेक के सामने स्थित जंगल क्षेत्र में ट्रेकिंग करवा रहा है। विभाग के अनुसार सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में तेंदुए की मौजूदगी लगातार दर्ज की जा रही है। नेपली और कांसल के जंगल में कई बार तेंदुए दिखे हैं। इसी कारण इस बार नेपली से कांसल मार्ग के बजाय सुखना लेक के सामने वाले ट्रैक पर लगभग 3.5 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रेकिंग करवाई जाएगी। ट्रेकिंग रेगुलेटरी एंड से शुरू होकर बर्ड पार्क की दिशा में जाकर समाप्त होगी। इस अवसर पर वाइल्ड लाइफ सेंसस रिपोर्ट और सीपीसीसी की रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। कार्यक्रम में चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे।
Source link
वाइल्डलाइफ वीक आज से, लेक के पास ट्रेकिंग
