Headlines

कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर रोक:मंत्री रामविचार नेताम ने राज्यपाल के आदेश का स्वागत किया, शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई




एमसीबी जिला मुख्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग की भर्ती प्रक्रिया पर राज्यपाल के आदेश का स्वागत किया है। राजभवन ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों पर भर्ती, नियुक्ति और साक्षात्कार की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित किया है। मंत्री नेताम के अनुसार, विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया और निर्माण कार्यों को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। इन मामलों को विधानसभा स्तर पर भी उठाया गया था और शासन स्तर से विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पत्राचार किया गया था। मामला आगे कार्यपरिषद के समक्ष पहुंचा और कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल के संज्ञान में आया। नेताम ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अचानक कन्या छात्रावास पहुंचे मंत्री दौरे के दौरान मंत्री रामविचार नेताम अचानक प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में रह रही छात्राओं से सीधे बातचीत कर भोजन, रहने और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने छात्राओं को शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री और व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा भी लिया। सिद्धबाबा धाम पहुंचे नेताम, सड़क निर्माण का दिया भरोसा दौरे के दौरान देर शाम मंत्री रामविचार नेताम सिद्धबाबा धाम पहुंचे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। नेताम ने क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भी भरोसा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *