![]()
सिरसा के देसूजोधा गांव में मांगेआना रोड पर स्थित एक आढ़त की दुकान में चोरी हुई है। अज्ञात चोर दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले से करीब 1 लाख 5 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की चिप भी अपने साथ ले गए। मंडी डबवाली निवासी मोहित ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि देसूजोधा की अनाज मंडी में उसकी आढ़त है। मोहित 1 अक्टूबर की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। दुकान खोलने पर बिखरा मिला सामान 2 अक्टूबर की सुबह जब मोहित ने दुकान खोली, तो गल्ले का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान का पिछला दरवाजा भी टूटा मिला। गल्ले की जांच करने पर उसमें रखे 1.05 लाख रुपए गायब मिले। सूचना मिलने पर देसूजोधा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
डबवाली में आढ़त से 1.05 लाख चोरी:दुकान के पीछे के दरवाजे से घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरों की चिप भी ले गए
