Headlines

अमृतसर में सड़क हादसा, बच्ची सहित 14 घायल:तेज रफ्तार कार ने 2 ऑटो को मारी टक्कर; चालक पर नशे में होने का आरोप




अमृतसर के पुतलीघर इलाके में आज रात करीब 8 बजे कार और दो ऑटो की टक्कर में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 साल की बच्ची माही भी शामिल है, जिसके सिर पर चोट लगी है। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल उत्तराखड़ के रूड़की के रहने वाले हैं। वह वाघा बॉर्डर से घूमकर वापस आ रहे थे। हादसा बीआरटीएस लाइन के बीच बने डिवाइडर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, वाघा बॉर्डर पर परेड देखने के बाद लोग ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायल ऑटो चालक के अनुसार, ऑटो में सवार लोग वाघा बॉर्डर से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। कार चालक के नशे में होने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ चालक की स्थिति की भी जांच कर रही है। बीआरटीएस डिवाइडर पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीआरटीएस लाइन के बीच बने डिवाइडर को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि डिवाइडर की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने मांग की कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट को खत्म करने के लिए लगाए गए टेंडर के तहत डिवाइडर हटाने का काम जल्द पूरा किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *