Headlines

Mahendragarh Teachers Protest: HVAS Hunger Strike Demands TET HTET Removal


सुभाष पार्क नारनौल में धरने पर बैठे कर्मचारी।

महेंद्रगढ़ के नारनौल में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (HVAS) ने सुभाष चंद बोस पार्क के गेट पर एक दिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह किया। यह कार्यक्रम सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (STFI) के आह्वान पर हुआ।

.

जिला प्रधान मास्टर अमीलाल गुर्जर ने अध्यक्षता की और जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने संचालन किया। भूख हड़ताल पर अमीलाल गुर्जर, अंजू देवी, दलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुमन देवी, जागृति, परवीन, ज्योति, ईश्वर सिंह, सुरेश कुमार, मुनेश, शर्मिला, वीना समेत कई अध्यापक बैठे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नाम पर TET/HTET जैसी शर्तें लगा रही सरकार

अमीलाल गुर्जर ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नाम पर लाखों अध्यापकों पर TET/HTET जैसी शर्तें लगा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में परीक्षा पास न करने पर अध्यापकों की नौकरी पर संकट आ सकता है। उन्होंने सरकार से यह शर्त तुरंत वापस लेने की मांग की।

गुर्जर ने बताया कि सही फैसला न होने पर प्रदेश के अध्यापक सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने भी अध्यापकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर सवाल उठाए।

सुभाष पार्क नारनौल में धरने पर बैठे कर्मचारी।

सुभाष पार्क नारनौल में धरने पर बैठे कर्मचारी।

अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे कर्मचारी : शर्मा

शर्मा ने चेतावनी दी कि कर्मचारी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे और एकजुट होकर विरोध करेंगे। अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुरेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद थे।

कौशल यादव, पूर्व राज्य सचिव महेंद्र बोहत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा, सीटू के राज्य सचिव रोहतास गोठवाल ने भी संबोधित किया और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आंदोलन आंदोलन का समर्थन किया।

इस अवसर पर सुमेर सिंह यादव, सुरेश कुमार शर्मा, सुरेश यादव,इंद्र कुमार प्राचार्य,सतीश कुमार, राजपाल,धर्मेंद्र शास्त्री,दयाराम यादव,रामावतार व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *