Headlines

नीमच में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:शहर में सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेगा मेंटनेंस




नीमच शहर में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई 4 घंटे बंद रहेगी। बिजली कंपनी मानसून के बाद लाइनों और ग्रिड की मरम्मत का काम करेगी। इससके कारण सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लाइट बंद रहेगी। कंपनी के सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी कि मेंटेनेंस के लिए 11 केवी औद्योगिक ग्रिड से बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। कटौती से प्रभावित होंगे ये प्रमुख इलाके बिजली बंद रहने से शहर का औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत परिसर, स्कीम नंबर 36 ए, तहसील कार्यालय और एचटी कनेक्शन परफेक्ट वायर सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। समय में हो सकता है बदलाव बिजली अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की स्थिति और आवश्यकता के अनुसार कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *