Headlines

तरनतारन में BSF व पुलिस का सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन:सराय अमानत खां के पास 624 ग्राम हेरोइन व124 ग्राम पैकिंग सामग्री मिली




भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सराय अमानत खां क्षेत्र के सुआ नौशहरा ढाला पटरी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों को 624 ग्राम हेरोइन और 124 ग्राम पैकिंग सामग्री मिली है। थाना सराय अमानत खां के एएसआई (ASI) अशोक कुमार ने बताया कि BSF इंस्पेक्टर स्विंदर कुमार आर्य की गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया था। BSF की 181 बटालियन ने मौके से बरामद हेरोइन और पैकिंग सामग्री को कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सराय अमानत खां पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पाकिस्तान से खेप मंगवाने की आशंका, मामला दर्ज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 22/61/85 और 25/26/29 के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह हेरोइन और पैकिंग सामग्री पाकिस्तान से ड्रोन या किसी अन्य माध्यम के जरिए मंगवाई गई थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस तस्करी से जुड़े भारतीय तस्करों और नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *