Headlines

TDI ग्रुप पर ED का एक्शन:लग्जरी गाड़ियां और डिजिटल सबूत जब्त, मानेसर भूमि घोटाले में तीन दिन चली रेड




प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मानेसर भूमि घोटाले की जांच में TDI ग्रुप और उसके चेयरमैन रविंदर तनेजा से जुड़े ठिकानों पर तीन दिन से ज्यादा समय तक सर्च अभियान चलाया। ईडी के मुताबिक तलाशी के दौरान लग्जरी गाड़ियां, दर्जनों प्रोजेक्ट रिकॉर्ड, फाइलें, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, सर्वर और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। चंडीगढ़ जोन-I की टीम ने 28 सितंबर को नई दिल्ली और मोहाली स्थित व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में यह कार्रवाई शुरू की थी। दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी लेन-देन की जांच ईडी के अनुसार तलाशी के दौरान TDI ग्रुप के दूसरे प्रोजेक्ट्स से जुड़े कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनमें अनियमितताओं और अवैध लेन-देन की जांच की जा रही है। जब्त दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और TDI ग्रुप की संपत्तियों की फॉरेंसिक जांच जारी है। मानेसर भूमि घोटाले से जुड़ी है जांच यह कार्रवाई सीबीआई की एफआईआर के आधार पर PMLA के तहत चल रही जांच का हिस्सा है। ईडी मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है। ईडी के अनुसार वर्ष 2007 में इन इलाकों की 400 एकड़ से ज्यादा जमीन के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। जांच एजेंसी का कहना है कि अधिग्रहण के डर के बीच किसानों से जमीन कम कीमत पर खरीदी गई और बाद में अधिग्रहण प्रक्रिया खत्म होने के बाद इन्हें ज्यादा कीमत पर बेचा गया। TDI की 3 कंपनियों ने खरीदी करीब 33 एकड़ जमीन ईडी के मुताबिक 2005 से 2007 के बीच TDI ग्रुप ने तीन कंपनियों को जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल किया। इनमें इंडो एशियन कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, NCR प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड और दिव्या ज्योति एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के जरिए किसानों से करीब 33 एकड़ जमीन खरीदी गई और बाद में इसे अतुल बंसल ग्रुप से जुड़ी कंपनियों को ज्यादा कीमत पर बेचने की बात जांच में सामने आई है। रविंदर तनेजा की भूमिका की जांच ईडी ने रविंदर तनेजा के नेतृत्व वाले TDI ग्रुप की भूमिका को इस मामले में एक इंटरमीडियरी के तौर पर चिन्हित किया है। जांच एजेंसी जब्त रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *