Headlines

राजसमंद के नाथद्वारा में पार्षदों का किया सम्मान:पूर्व पार्षद नरेश पालीवाल की ओर से आयोजन; भाजपा-कांग्रेस के लोग एक मंच पर आए




राजसमंद के नाथद्वारा नगर निकाय चुनाव में नगर के 40 वार्डों से नवनिर्वाचित पार्षदों का शुक्रवार को सम्मान किया गया। कार्यक्रम सुखाडिया नगर स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज भवन में हुआ। ‘अपनों का सम्मान, अपनों के द्वारा’ थीम पर सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद नरेश पालीवाल ने किया। समारोह में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप काबरा, पार्षद अजय गुर्जर, वरिष्ठ पार्षद रजनी लोधा एवं आयोजक नरेश पालीवाल ने दीपक जलाकर किया। एडवोकेट योगेश श्रीमाली ने भजन की प्रस्तुति दी, जबकि राजेंद्र सोमानी ने हास्य अंदाज में गीत की प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। समारोह को प्रदीप काबरा, अजय गुर्जर, रजनी लोधा, चन्द्र प्रकाश जोशी और नरेश पालीवाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए वार्डों के साथ पूरे नगर के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। नरेश पालीवाल ने अपने पार्षद कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए जनसेवा और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों को इकलाई, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोग एक मंच पर नजर आए। उपस्थित लोगों ने नगर विकास के लिए सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *