Headlines

Elon Musk Shivon Zilis Breakup Statement


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जिलिस मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में एग्जीक्यूटिव पद पर हैं। - Dainik Bhaskar

जिलिस मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में एग्जीक्यूटिव पद पर हैं।

न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने इलॉन मस्क के साथ ब्रेकअप होने की पुष्टि की है। उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर बताया कि एक हफ्ते में बात प्यार से अलगाव तक पहुंच गई। उन्हें इसकी पहले से कोई वॉर्निंग नहीं मिली थी।

जिलिस ने कहा- मैं इस अलगाव से दुखी हैं, लेकिन मस्क की अब भी बहुत परवाह करती हूं। मैं चाहूंगी कि वे हमेशा खुशी रहें। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों की साथ में परवरिश में करेंगे।

शिवॉन जिलिस का बयान ऐसे समय में आया, जब सोशल मीडिया पर लोगों ने ध्यान दिया कि मस्क ने X अकाउंट पर जिलिस को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद जिलिस ने X पर ही ब्रेकअप की जानकारी दी। मस्क X के मालिक हैं, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। वहीं जिलिस मस्क की कंपनी न्यूरोलिंक संभालती हैं।

जिलिस ने मस्क के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र है। मस्क ने लिखा- मुझे पता नहीं था कि शी जिनपिंग से जुड़े इस डिनर में पार्टनर्स को भी बुलाया गया है। मुझे पता होता तो मैं तुम्हें जरूर बुलाता।

जिलिस ने मस्क के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र है। मस्क ने लिखा- मुझे पता नहीं था कि शी जिनपिंग से जुड़े इस डिनर में पार्टनर्स को भी बुलाया गया है। मुझे पता होता तो मैं तुम्हें जरूर बुलाता।

मस्क 14 बच्चों के पिता, जिलिस 2021 से 2025 के बीच 3 बार मां बनीं

शिवॉन जिलिस और इलॉन मस्क के 4 बच्चे हैं। इनमें जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस शामिल हैं। मस्क ने 2021 में जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं, अर्काडिया का जन्म 2024 में हुआ था।

इसके बाद जिलिस ने 28 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चौथे बच्चे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने बच्चे की सटीक जन्म तारीख नहीं बताई थी। सेल्डन इलॉन मस्क का 14वां बच्चा है।

मस्क ने 2 शादिया कीं, कई गर्लफ्रेंड्स रहीं

इलॉन मस्क 2 शादियां कर चुके हैं। जस्टिन विल्सन और तालुलाह रिले उनकी पत्नियां रहीं, जबकि एम्बर हर्ड, ग्रिम्स और शिवॉन जिलिस के साथ उनके रिश्ते चर्चा में रहे हैं।

जस्टिन विल्सन से पहली शादी, 6 बच्चे हुए: 1990 के दशक में कनाडा की क्वीन्स यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई के दौरान मस्क की मुलाकात इंग्लिश लिटरेचर की स्टूडेंट जस्टिन विल्सन से हुई। दोनों ने कई साल डेटिंग के बाद जनवरी 2000 में शादी की।

2002 में उनके पहले बेटे नेवाडा का जन्म हुआ। हालांकि, 10 हफ्ते की उम्र में इंफेंट डेथ सिंड्रोम से उसकी मौत हो गई। इसके बाद 2004 में कपल ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का स्वागत किया। 2006 में तीन बच्चे काई, सैक्सन और डेमियन भी IVF से हुए। 2008 में मस्क और जस्टिन विल्सन का तलाक हो गया।

इलॉन मस्क और जस्टिन विल्सन के कॉलेज के दिनों की तस्वीर।

इलॉन मस्क और जस्टिन विल्सन के कॉलेज के दिनों की तस्वीर।

तालुलाह रिले से 2 बार शादी की: 2008 में मस्क ने ब्रिटिश एक्ट्रेस तालुलाह रिले को डेट करना शुरू किया। दोनों ने 2010 में शादी की, लेकिन 2012 में तलाक हो गया। 2013 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली।

दिसंबर 2014 में तालुलाह ने दूसरी बार तलाक की अर्जी दायर की, लेकिन अगले साल इसे वापस ले लिया। मार्च 2016 में तालुलाह ने तीसरी बार तलाक की अर्जी दायर की और दोनों का तलाक हो गया। मस्क और तालुलाह के कोई बच्चे नहीं हैं।।

इलॉन मस्क के साथ तालुलाह।

इलॉन मस्क के साथ तालुलाह।

एक्ट्रेस एम्बर हर्ड के साथ रिलेशनशिप में रहे: मस्क ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को 2016 के अंत और 2017 की शुरुआत में कई महीनों तक डेट किया। एम्बर के पूर्व पति जॉनी डेप ने बाद में उन पर शादी के दौरान मस्क के साथ धोखा देने का आरोप लगाया था।

हालांकि, मस्क और एम्बर दोनों ने इस रिलेशनशिप से इनकार किया। दोनों 2017 में अलग हो गए। नवंबर 2017 में मस्क ने बताया था कि वह एम्बर के साथ सच्चे प्यार में थे।

इलॉन मस्क के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड।

इलॉन मस्क के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड।

ग्रिम्स से रिश्ता, 3 बच्चे हुए: इलॉन मस्क और सिंगर ग्रिम्स ने अप्रैल 2018 में डेटिंग शुरू की। मई 2020 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसका नाम X Æ A-12 रखा गया। दिसंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए बेटी एक्सा डार्क साइडरेल हुई।

2022 में दोनों अलग हो गए। बाद में कपल के तीसरे बच्चे टेक्नो मैकेनिकस के बारे में भी जानकारी सामने आई। बच्चे की सही जन्मतिथि सहित उसके बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक है।

इलॉन मस्क और सिंगर ग्रिम्स।

इलॉन मस्क और सिंगर ग्रिम्स।

शिवॉन जिलिस से रिश्ता, 4 बच्चे हुए: इसके बाद इलॉन मस्क का न्यूरालिंक एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस के साथ रिश्ता सामने आया। दोनों के 4 बच्चे हैं। नवंबर 2021 में जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का जन्म हुआ। इसके बाद 2024 में बेटी आर्केडिया और फरवरी 2025 में बेटे सेल्डन लिकर्गस का जन्म हुआ।

इलॉन मस्क और शिवोन जिलिस अपने जुड़वा बच्चों के साथ।

इलॉन मस्क और शिवोन जिलिस अपने जुड़वा बच्चों के साथ।

सोशल मीडिया इन्फ्युएंसर ने दावा किया- मस्क मेरे बच्चे के पिता: 15 फरवरी 2025 को अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राइटर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया था कि वे टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क के बेटे की मां हैं। क्लेयर ने कहा कि उसने 5 महीने पहले सीक्रेट तौर पर इस बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन सेफ्टी और प्राइवेसी के चलते पहले इसकी घोषणा नहीं की।

मस्क कई बार ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके

इलॉन मस्क लंबे समय से घटती जन्मदर को दुनिया और मानव सभ्यता के लिए खतरा बताते रहे हैं। वे कई बार ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं। 2021 में उन्होंने कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो सभ्यता खत्म हो जाएगी।

  • 2015 में मस्क ने कहा था- स्मार्ट लोगों को भी बच्चे पैदा करने चाहिए: 2015 में प्रकाशित उनकी बायोग्राफी में मस्क ने कहा था कि वह सिर्फ स्मार्ट लोगों से बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कह रहे हैं, लेकिन स्मार्ट लोगों को भी बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा था कि कई बुद्धिमान महिलाओं के एक या कोई बच्चा नहीं है और यह अच्छी बात नहीं है।
  • 2021 में बोले- ज्यादा बच्चे नहीं हुए तो सभ्यता खत्म हो जाएगी: दिसंबर 2021 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में उन्होंने कहा था कि दुनिया में काफी लोग नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे तो सभ्यता खत्म हो जाएगी।
  • 2022 में बोले- कम जन्मदर बड़ा खतरा: 2022 में मस्क ने कहा था कि कम जन्मदर से होने वाला जनसंख्या संकट सभ्यता के लिए ग्लोबल वार्मिंग से भी बड़ा खतरा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कई देशों की आबादी कुछ पीढ़ियों में बहुत कम हो सकती है।
  • 2023 में भी जनसंख्या संकट की बात: 2023 में मस्क ने कम जन्मदर और घटती आबादी को लेकर लगातार चिंता जताई और इसे सभ्यता के लिए खतरा बताया।
  • 2024 में 3 बच्चे पैदा करने की अपील: मई 2024 में मिल्केन इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में मस्क ने जन्मदर बढ़ाने की जरूरत पर बात की थी। उनका कहना था कि वे घटती आबादी नहीं, बल्कि थोड़ी बढ़ती आबादी चाहते हैं। मिल्केन इंस्टीट्यूट के मुताबिक यह बातचीत 6 मई 2024 को हुई थी।

———————————

यह खबर भी पढ़ें…

मस्क पर डॉक्यूमेंट्री, पूर्व पत्नी-करीबियों के आरोप: सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं; महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन मानते हैं

इलॉन मस्क पर बनी करीब 4 घंटे की डॉक्यूमेंट्री में उनकी पूर्व पत्नी और उनके साथ काम कर चुके लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म में कहा गया है कि मस्क ताकत और अपना असर बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन मस्क ने यह भी आरोप लगाया है कि मस्क महिलाओं को बच्चे पैदा करने वाली मशीन की तरह देखते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *