Headlines

आरा-बक्सर NH-22 पर दवा दुकानदार की मौत:दोस्त को लेकर घर जा रहा था, ट्रक से टकराई बुलेट; अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा




आरा-बक्सर एनएच-22 पर सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान बिहिया नगर निवासी श्रीराम तिवारी के पुत्र विष्णु शंकर तिवारी(30) के तौर पर हुई है। अपना मेडिकल स्टोर चलाता था। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज के पास की है। मृतक के परिजन ने बताया कि विष्णु शंकर तिवारी का दोस्त सोनू कुमार सिंह(28) सिवान से आरा आया था। उसी को बुलेट से रिसीव करने के लिए गया था। स्टेशन से वापस गांव लौटते समय फोरलेन पर आगे जा रही ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिसके चलते बुलेट ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विष्णु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इसी साल मई महीने में शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि, उसके मांग का सिंदूर ही उजड़ गया। परिवार में मां पुनीता देवी, पत्नी खुशी देवी और दो भाई है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *